कब-कब नहीं पीना चाहिए फ्रिज का ठंडा पानी? जानें क्यों मना करते हैं हेल्थ एक्सपर्ट. पढ़िए..

Heatwave in India: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स, ठंडा पानी, फल, ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम खाने में बहुत अच्छा लगता है. बाहर इतनी गर्मी होती है खासकर हीटवेव के दौरान ऐसे में बस मन करता है घर में आराम से पंखे या एसी में बैठकर ठंडी-ठंडी चीजें खाओ और ठंडा पानी पीओ. कई लोग तो ऐसे भी हैं जो फ्रिज से एकदम चिल्ड पानी निकालकर पी लेते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है.

 



 

 

 

 

हेल्थ एक्सपर्ट ठंडा पानी पीने से क्यों मना करते हैं?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक ठंडा पानी प्यास तो तुरंत बुझा देती है. लेकिन यह ब्लड सर्कुलेशन पर काफी खराब असर डालती है. सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप हमेशा ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधी दिक्कतें भी शुरू हो सकती हैं. ठंडा पानी से आपकी नसें सिकुड़ भी सकती हैं.
पेट संबंधी दिक्कतें

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

 

गर्मियों में हमेशा आप ठंडा पानी पीते हैं तो ऐसा नहीं है कि आप एकदम अंदर से ठंडे रहेंगे. इससे आपको गले में जलन भी पैदा हो सकती है. खासकर फ्रिज से निकाला हुआ पानी. जिन व्यक्तियों को सांस की तकलीफ या कफ की समस्या है तो उन्हें ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए. नहीं तो यह कफ पैदा करता है और गले में सूजन और सर्दी होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

 

 

 

धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए
धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए. इसे आपकी नसें सिकुड़ सकती हैं जिसका असर सीधा आपके ब्रेन पर भी पड़ सकता है. बाद में यह सिरदर्द का कारण भी बन सकता है. साइनस की समस्या से पीड़ित लोगों को ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए नहीं तो बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

रीढ़ की हड्डी पर भी डालता है असर
धूप से आने के तुरंत  बाद आप अगर ठंडा पानी पीते हैं तो इसका सीधा असर आपकी रीढ़ की हड्डी पर भी पड़ता है. यह आपकी रीढ़ की नसों को सिकुड़ भी सकता है. यह आपके सिरदर्द का कारण भी बन सकता है.

 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, इस जानकारी के लिए खबर सीजी न्यूज जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!