CG BIG NEWS : NSUI के प्रदेश सचिव पर चाकू से जानलेवा हमला, 12 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा हैं हमलावर

रायपुर: राजधानी में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात सामने आई हैं। यहाँ गोल चौक पर देर रात एनएसयूआई प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है मेहताब हुसैन अपने कुछ साथियों के साथ अपनी दुपहिया वाहन पर बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी पीछे से ओम दुबे ने मेहताब का नाम लेकर आवाज दिया और उसपर वार कर दिया।



हालांकि खतरा भांप कर उसने अपने आप को बचाया लेकिन चाकू उसकी जेब में रखे पर्स से लगता हुआ उसकी जांघ में पड़ा। अपना बचाव करने के लिए पीड़ित मेहताब एक दुकान तरफ भागा और वहां पड़े एक डंडा लेकर आरोपियों के पीछे दौड़ा तो आरोपी ओम दुबे और उसका साथी राजू चौक के दूसरी तरफ स्टार्ट खड़ी एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मेहताब हुसैन को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

आरोपी ओम यादव आदतन चाकुबाज है। नाबलिगकता में कई बार चाकूबाजी में माना स्थित बाल सुधार गृह में बंद हो चुका है। बालिग होने के बाद भी पिछले 12 दिन पहले ही आरोपी ओम यादव रायपुर सेंट्रल जेल से हत्या के प्रयास में जमानत पर बाहर आया है। (Raipur me Chakubaji ki Vardaat ) रायपुर के कोटा निवासी आरोपी ओम दुबे के पिता भी खरोरा थाने में हुए एक हत्या के आरोप में सजा काट रहे है लेकिन पिछले दिनों 15 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद से वो भी फरार चल रहे है

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

आरोपी ओम दुबे द्वारा चाकू मारने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज मामले के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी ओम दुबे ने पहले शराब पीने के लिए पैसे देने की धमकी दे रहा था। लेकिन पीड़ित के मुताबिक आरोपी से कोई जान पहचान भी नही है और न ही कोई दुश्मनी है। इस घटना के बाद से शहर की कानून व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर डीडी नगर थाना पुलिस और सायबर सेल की टीमें उसकी पतासाजी में जुटी हुई है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!