UPSC 2022 Topper: बक्सर की गरिमा ने इस तरह तैयारी से यूपीएससी में पाई सफलता, बनीं दूसरी टॉपर… जानिए 

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार, 23 मई, 2023 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसके साथ ही यूपीएससी की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में गरिमा ने बताया कि उन्होंने बक्सर में रह कर ही तैयारी की।

 



उन्होंने यह तैयारी ऑनलाइन माध्यम से की

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया। गरिमा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय में कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान यूपीएससी की तैयारी शुरू की और उन्हें सफलता मिली। उनके परिवार में मां, भाई और एक बड़ी बहन है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

पिता के देहांत के बाद टूट गई थी गरिमा
गरिमा लोहिया ने बक्सर के वूड स्टॉक स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता नारायण प्रसाद लोहिया का निधन चार साल पहले हो चुका है। पिता के जाने के बाद उनकी हिम्मत टूट चुकी थी। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और काफी मेहनत कर यह सफलता पाई।

सेल्फ स्टडी पर ही ज्यादा जोर दिया
उन्होंने बताया कि मैंने सेल्फ स्टडी पर ही ज्यादा जोर दिया। सामान्य ज्ञान के लिए सोशल साइट्स की मदद ली। इस परीक्षा में तैयारी बहुत मुश्किल होती है। इसका मतलब यह नहीं होता कि हम निराश नहीं हों। आपको जो चीज खुशी देती हो, वह करें, परिवार के साथ रहें और मनोबल बढ़ाते रहें। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देना चाहती हूं।’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Related posts:

error: Content is protected !!