Janjgir Champa News : लावारिश हालत में मिली 40 सागौन लकड़ी जब्त, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने पैधार गांव में लावारिश हालत में 40 सागौन लकड़ी मिली है. जिसे पुलिस ने धारा 102 के तहत जब्त कर लिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि पैधार गांव में लावारिश हालत में लकड़ी पड़ी है. मौके पर जाकर देखने मौके पर 40 सागौन लकड़ी मिली, जिसे मुलमुला पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

बताया जा रहा है कि पैधार गांव के पास के जंगल में लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं, जिनके द्वारा सागौन की लकड़ी की तस्करी करने की संभावना है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!