Janjgir Judgement : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास, हत्या कर शव को दफना दिया था, द्वितीय अपर सत्र न्यायालय का फैसला, ऐसे हुआ था खुलासा और इस थाना क्षेत्र का है मामला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने ईंट से मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति तरुण पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उसने अपनी पत्नी पूजा वर्मा की हत्या कर शव को हसदेव नदी किनारे दफना दिया था. मामला चाम्पा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव का है.

 



लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि 7 जनवरी 2021 को विवाद होने पर पति तरुण पटेल ने अपनी पत्नी पूजा वर्मा को ईंट से मारकर मौत के घाट उतार दिया था. फिर उसकी लाश को हसदेव नदी किनारे दफना दिया था. 20 जनवरी को हसदेव नदी के किनारे लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि तरुण पटेल, जम्मू-कश्मीर कमाने गया था, वहां उसका शादीशुदा महिला पूजा वर्मा से प्रेम प्रसंग चला, फिर दोनों ने शादी कर ली. दोनों का 1 बच्चा भी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

जम्मू से लौटकर दोनों हथनेवरा गांव में रह रहे थे. 7 जनवरी 2023 को विवाद हुआ तो पति तरुण पटेल ने अपनी पत्नी पूजा वर्मा की ईंट मारकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी पति तरुण पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था. मामले की सुनवाई करते हुए जांजगीर की द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती पल्लवी तिवारी ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी पति तरुण पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, वहीं 5 हजार अर्थदंड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!