Malkharauda Arrest : 14 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



मालखरौदा पुलिस को मुखबिर के द्वारा सिंघरा गांव में लालू नारंगे और सुरेश नारंगे द्वारा अपने घर के बाहर अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिली थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

इसके बाद पुलिस सिंघरा गांव पहुंची और लालू नारंगे के पास से 6 लीटर, सुरेश नारंगे के पास से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपी को खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

Related posts:

error: Content is protected !!