Janjgir News : नैला गोठान पहुंचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, अव्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा, ‘राज्य सरकार का भ्रष्टाचार का नया फार्मूला है गोठान’, ‘बिहार के चारा घोटाले की तरह गोठान में हो रहे घोटाले’, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने भी गोठान की कमियां गिनाई

जांजगीर-चाम्पा. नैला के गोठान का नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने निरीक्षण किया और गोठान को छत्तीसगढ़ सरकार का भष्टाचार करने का नया फार्मूला बताया है. छ्ग के गोठानों में बिहार के चारा घोटाले की तरह ही घोटाले हो रहे हैं.

 



आपको बता दें कि भाजपा के ‘चलबो गोठान-खोलबो पोल’ अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने नैला गोठान का निरीक्षण किया और नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने गोठान की व्यवस्था पर कई सवाल उठाया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इसे भ्रष्टाचार करने छ्ग सरकार का नया फार्मूला बताया है और बिहार के चारा घोटाले की तरह गोठान में गोबर समेत अन्य घोटाले होने की बात कही है. उनका यह भी कहना था कि प्रदेश के गोठानों का हालत बदतर है. गोठानों में कहीं गाय नहीं दिख रहा है और ना ही देखरेख करने वाला कोई नहीं है. गायों के लिए ना पानी की व्यवस्था है ना चारे की, यह सब बातें गोठान निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने मीडिया से बात करते हुए कही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कोटमीसोनार और खटोलागोठान का निरीक्षण किया और सौरभ सिंह ने कहा कि गोठान में गायों की कोई व्यवस्था नहीं है, ना चारे की व्यवस्था और ना पानी की व्यवस्था है. खटोला गोठान में वन मंत्री और PCC चीफ आ चुके हैं, फिर भी गोठान बदहाल है. गोठानों सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है और फर्जी तरीके से गोबर की खरीदी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!