JanjgirChampa Accident : दशगात्र कार्यक्रम में आए कार सवार 4 व्यक्तियों को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी ठोकर, चारों गंभीर रूप से घायल, हाइवा चालक के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए कार सवार 4 लोगों को तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी ने ठोकर मार दी. इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के खरौद के अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने हाइवा वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ससहा के देवनारायण वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रजगामार कोरबा निवासी उसका साला अजय दास वैष्णव, अपनी कार क्रमांक CG 12 AL 9341 में अपने दोस्त रोहन राठौर, गंगा प्रसाद केंवट, विकास केंवट के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कनस्दा गांव आए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

शिवरीनारायण से पेट्रोल भरवाकर वापस कनस्दा जा रहे थे, तभी मुड़पार गांव में सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक CG 11 AQ 8661 ने ठोकर मार दी. इससे चारों लोग अजय दास वैष्णव, रोहन राठौर, गंगा प्रसाद केंवट, विकास को गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए खरौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने हाइवा वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!