Pamgarh Accident : शादी कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पामगढ़ नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 1 की हुई मौके पर मौत, दूसरा घायल बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ नहर पल के पास शादी कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इससे बाइक में सवार एक युवक विनय कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मालखरौदा-चरौदा के रहने वाले बाइक सवार दो युवक विनय कुमार यादव और अतुल यादव, शादी कार्ड बांटने जांजगीर, पामगढ़ होते हुए खरौद जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार विनय यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल दूसरे युवक अतुल यादव को गंभीर चोट लगने से उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!