JanjgirChampa Accident : बारात में गए व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, व्यक्ति को आई चोट, बिलासपुर में रेफर, बाइक चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेउभाठा गांव में बारात में गए व्यक्ति नेतराम बर्मन को तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 14 9796 के चालक ने ठोकर मार दी. मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रीवापार के महेश कुमार बर्मन ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता नेतराम बर्मन बारात में शामिल होने मेउभाठा गए थे. शिवरीनारायण की ओर से आ रहा बाइक क्रमांक CG 14 9796 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव आज

इससे नेतराम को चोट लगी थी, जिसे इलाज के पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है. मामले में पामगढ़ पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 14 9796 के चालक के जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!