JanjgirChampa : तालाब में ढाई फीट का मगरमच्छ मृत हालत में मिला, वन विभाग ने जांच शुरू की, मगरमच्छ की मौत के बाद उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के कोटमीसोनार गांव के जोगिया तालाब में ढाई फीट का मगरमच्छ मृत हालत में मिला है. तालाब में मगरमच्छ का शव मिलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, आज 7 मई को मगरमच्छ के शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद उसकी मौत का पता चल सकेगा. फिलहाल, यह आशंका जताई जा रही है कि किसी बीमारी से मगरमच्छ की मौत हुई होगी या फिर बड़े मगरमच्छ ने ढाई फीट के मगरमच्छ पर हमला किया होगा, जिससे उसकी मौत हुई होगी. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मगरमच्छ की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

दरअसल, कोटमीसोनार गांव में छ्ग का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क है. इसी पार्क के पास कर्रा नाला बांध है, जहां से मगरमच्छ गांव के तालाबों में फैला है. यहां अक्सर गलियों में मगरमच्छ के बच्चे या बड़े मगरमच्छ घूमते मिल जाता है. अभी जोगिया तालाब में मगरमच्छ मृत मिला है, उसके भी कर्रा नाला से आने की संभावना है. वन विभाग के अधिकारी और लोगों का यह भी कहना है कि जोगिया तालाब समेत कोटमीसोनार गांव के कई तालाबों में मगरमच्छ फैला हुआ है. मगरमच्छ की मौत के बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर किस वजह से उसकी मौत हुई होगी ?

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!