बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन काफी बड़ी हो गई हैं। वे हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अक्सर न्यासा पार्टी में स्पॉट होती हैं। काजोल भी न्यासा की उम्र में बिल्कुल अपनी बेटी न्यासा की तरह दिखती थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने खुद की एक एआई-प्रोसेस्ड इमेज शेयर की है और कहा है कि वह अपनी बेटी न्यासा देवगन से मिलती जुलती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन दिया कि एआई और मैं कोई अनुमान लगा सकता है कि मैं किसकी तरह दिखती हूं जवाब वह व्यक्ति है जिसे टैग किया गया है। काजोल ने अपने पोस्ट में अपनी बेटी न्यासा देवगन को टैग किया। इस फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा न्यासा बड़ी होने पर काजोल जैसी दिखेंगी, जबकि दूसरे फैन ने कमेंट किया, इतना लुक लाइक मतलब आप दोनों बेहद खूबसूरत हैं। एक ने कमेंट में लिखा है, नहीं आप न्यासा की तरह नहीं दिख रही हैं, लेकिन न्यासा आप जैसी दिखती हैं।
https://www.instagram.com/p/CrPnwZhK-8F/?utm_source=ig_web_copy_link
अप्रैल में काजोल ने बेटी न्यासा देवगन के 20वें जन्मदिन पर एक मनमोहक तस्वीर शेयर की थी। काजोल ने उन्हें विश करते हुए लिखा था कि ‘हमेशा यही हम और हमारी कहानी है। आपके सेंस ऑफ ह्यूमर और आपके दिमाग और आपका ओह सो वेरी स्वीट हार्ट.. लव यू टू बिट्स बेबी गर्ल और आप हमेशा मुस्कुराएं और हमेशा मेरे साथ हंसें! काजोल ने एक्टर और फिल्म निर्माता अजय देवगन से शादी की है। फरवरी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल के दो बच्चे हैं। न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था और बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था। एआई की मदद से मशहूर हस्तियों की कई तस्वीरें फिर से बनाई गई हैं, जिनमें रणबीर कपूर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन, अली फजल, वीर दास और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं।