ICC ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में भारत से फिर आगे निकला पाकिस्तान, इस टीम की बादशाहत बरकरार…पढ़िए

नई दिल्ली. आईसीसी ने वनडे टीम रैंकिंग की सालाना अपडेट रिलीज कर दी है, जिसके बाद टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि वनडे टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर बनी हुई है।

 



वहीं, भारतीय टीम अब एक नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। पाकिस्तान टीम  इस मामले में भारत (Indian Cricket Team) से आगे है। पाकिस्तान टीम वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। सालाना अपडेट के बाद ऑस्ट्रेलिया का रेटिंग प्वाइंट्स 113 से 118 हो गया है। पाकिस्तान के 116 रेटिंग प्वाइंट्स और भारत के 115 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

ICC ODI Team Rankings: भारत को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा पाकिस्तान
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के खिलाफ हाल ही में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। चौथा वनडे मैच जीतकर पाकिस्तान टीम ने वनडे रैंकिंग में टॉप पर कब्जा किया था,लेकिन फिर पांचवां वनडे हारने के बाद पाकिस्तान टीम के सिर से वनडे रैंकिंग के नंबर 1 टीम का ताज चला गया और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर चले गया था। इस कड़ी में हाल ही में आईसीसी ने सालाना रैंकिंग जारी की है, जिसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त नंबर 1 पर कुल 118 अंक के साथ मौजूद है। कंगारू टीम को कुल 5 अंक का फायदा हुआ है। वहीं, भारतीय टीम को एक अंक से नुकसान हुआ और टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई। जबकि पाकिस्तान टीम 116 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

ऐसे में विश्व कप के दौरान शीर्ष की तीन टीमों के बीच रैंकिंग में उलटफेर देखने को मिल सकता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी, जिसमें कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में फेल हुए थे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!