Sakti Big News : पति की बेवफाई से महिला इसकदर नाराज हुई कि उसने दो मासूम बच्ची को पिला दिया जहर, खुद भी ट्रेन से कटकर कर ली खुदकुशी, 3 की मौत के बाद जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती के नंदेली में महिला ने अपनी दो बच्ची को जहर देकर मौत के नींद सुला दी है और महिला खुद सिंघनसरा रेल्वे फाटक से थोड़ी ही दूर में ट्रेन से कटकट खुदकुशी कर ली है. मामले में मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है.

 



सक्ती थाना के टीआई प्रवीण राजपूत ने बताया कि महिला प्रीति रानी सतनामी के पति कृष्णा सतनामी, पड़ोस की महिला का भगाकर ले गया है, जिससे महिला नाराज थी और उसने अपनी बच्ची ढाई साल की परी और डेढ़ साल की जाह्नवी को जहर दे दिया, जिससे दोनों बच्ची की मौत हो गई है, वहीं प्रीति रानी सतनामी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है. फिलहाल मामले में मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!