Suicide : एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, पति-पत्‍नी समेत दो बच्‍चे भी शामिल…जानिए वजह

भोपाल. राजधानी भोपाल में एक ही परिवार के के चार लोगों ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। भोपाल शहर के रातीबड़ थाना इलाके में एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी से शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 



मरने वालों में पति-पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे भी शामिल हैं। घर के एक कमरे में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। वहीं बच्‍चों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

कर्ज से परेशान होके उठाया यह कदम
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया गया है। फांसी लगाने से पहले दंपती ने सुसाइड नोट को रिश्तेदारों के मोबाइल पर वाट्सएप, टेलीग्राम एप के जरिए भेजा था। सुसाइड नोट में दंपति ने कर्ज की वजह से जान देने की बात लिखी। फिलहाल पुलिस ने चारों शव कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इस मामले में फोन हैक कर ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आ रही है।

error: Content is protected !!