Sakti FIR : पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपये की ठगी, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR, जांच में जुटी हसौद पुलिस

सक्ती. हसौद पुलिस ने पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है.



दरअसल, बोईरडीह गांव की दूजबाई कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके मायके देवरघटा गांव के नाबालिग लड़का और उसका जीजा सानू मिरी के द्वारा उसकी लड़की नंदनी कुर्रे की पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर नगद एवं फोन-पे के माध्यम से 4 लाख रूपये की ठगी करने की है.

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत डभरा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण शुरू

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!