Sakti Thief Arrest : सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात एवं रूपये की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, 2 लाख 50 हजार के जेवरात जब्त

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 लाख 50 हजार के जेवरात को जब्त किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले का मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, 3 मई को बोकरेल गांव के रूपनारायण वर्मा ने अड़भार चौकी में अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रूपये को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी. इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाली और पुलिस ने संदेही मुकेश दास महंत को पकड़ा. पूछताछ के दौरान उसने छतौना के मिथलेश राठौर, छोटे सीपत गांव के महेंद्र भारती, कैलाश सोनवानी, पाडरमुड़ा गांव के दूधनाथ मिरी के साथ मिलकर रूपनारायण वर्मा के घर चोरी करने की जानकारी दी.

पुलिस ने चारों आरोपी महेंद्र भारती, कैलाश सोनवानी, मुकेश दास महंत, दूधनाथ मिरी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 2 लाख 50 हजार के जेवरात को जब्त किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले का मुख्य आरोपी मिथलेश राठौर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!