ये है भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां सफर के लिए टिकट के साथ लगता है वीजा.. पढ़िए

इंडियन रेलवे देश के लिए काफी उपयोगी संसाधन है। हर दिन रेलवे लाखों लोगों को ढोती है। बता दें कि रेलवे ने अपना रेल नेटवर्क देश के कोने-कोने तक फैला रखा है। इसके लिए उसने जगह-जगह रेलवे स्टेशन भी बनाए हैं। बता दें कि देश में करीब 8000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं। लगभग-लगभग हर जिले में एक रेलवे स्टेशन, अगर जिला बड़ा हो तो स्टेशन 3 या 4 बना दिए जाते हैं ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। इन स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे अब प्लेटफॉर्म टिकट लेना पड़ता है, बता दें कि ये कुछ साल पहले फ्री होते थे। अगर आपको कहीं सफर करना है तो आपको टिकट लेना पड़ेगा तभी आप यात्रा कर सकेंगे। लेकिन एक रेलवे स्टेशन देश में ऐसा भी है जहां आपको टिकट तो लेना ही है साथ ही आपके पास वीजा भी होना चाहिए। अगर आपके पास वीजा नहीं है तो आप पर कानून कार्रवाई हो सकती है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

 

स्टेशन पर चेक होता है वीजा
आप इस रेलवे स्टेशन के सिवाय देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर सिर्फ टिकट होने पर यात्रा कर सकते हैं, पर इस रेलवे स्टेशन पर घुसते ही आपका पासपोर्ट और टिकट चेक किया जाएगा। अगर आपके पास वीजा नहीं हुआ तो आपको सजा हो सकती है। हो सकता है कि आपको ये बात सुनकर हैरानी हुई हो और भरोसा नहीं हो रहा हो, लेकिन ये सच है। ये रेलवे स्टेशन अपने देश भारत में ही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

 

 

अमृतसर में है रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन का नाम है अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन और ये अमृतसर में स्थित है। भारत में बने इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए आपके पास पाकिस्तान का वीजा होना जरूरी है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने के कारण ये रेलवे स्टेशन हमेशा सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी में रहता है। अगर यहां कोई व्यक्ति बिना वीजा के पकड़ा जाता है तो, उस पर सेक्शन 14 फॉरेन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है। है न कमाल की इनफॉर्मेशन।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!