Urfi Javed Ex-Boyfriend : उर्फी जावेद को एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया था धोखा, बोलीं- ‘तब मैं रोमांटिक थी क्योंकि मेरे पास पैसा नहीं था’

नई दिल्ली. उर्फी जावेद जैसी बिंदास लड़की इंडस्ट्री में काफी कम हैं। उसके पास किसी भी चीज के लिए कोई फिल्टर नहीं है। उर्फी की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। वो कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ नहीं छुपाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे अपने ब्रेकअप के बाद उर्फी ने खुद को संभाला था। उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भी खुलकर बात की।

 



उर्फी जावेद ने बयां किया दर्द
वायरल वीडियो में उर्फी अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहती नजर आ रही है कि, एक्स की वजह से वो अब किसी भी सीरियल रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहती हैं। उर्फी ने खुलासा किया कि उसके पूर्व प्रेमी ने उसे कई बार धोखा दिया और कैसे उसने उसकी बर्थडेट का टैटू बनवाकर उसे बेवकूफ बनाया जो उस लड़के के पिता का बर्थडे भी था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

एक्स-ब्वॉयफ्रेंड पर कही ये बात
रणवीर इलाहाबादी को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि अब उन्हें प्यार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि तब उनके पास पैसा नहीं था, अब उनके पास है तो प्यार पर भरोसा नहीं। उन्होंने साफ कहा कि अब मैं रोमांटिक नहीं हूं। उर्फी ने बताया कि उनकी मम्मी उनका मजाक उड़ाती हैं कि और जाकर करा लो उसके नाम का टैटू।

ऐसे दिया था धोखा
इंटरव्यू में उर्फी ने आगे कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड का नाम का टैटू करवाया था। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने हाथ में 15 अक्टूबर लिखवाया और उर्फी को बताया कि ये उनके पापा का भी डेट ऑफ बर्थ है। उर्फी इससे बहुत आहत हुई थीं। एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी एक दोस्त के साथ फोटो पोस्ट की और उर्फी को कहा कि वो दोस्त उसे किस करने की कोशिश कर रही थी, जिसके साथ अगले दिन वो फिर घूमने गया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

पारस कलनावत को भी कर चुकी हैं डेट
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने अनुपमा स्टार पारस कलनावत को काफी समय तक डेट किया था। इसके ब्रेकअप की वजह उर्फी ने ब्वॉयफ्रेंड का ज्यादा ही पजेसिव होना बताया था। हालांकि अब लोग सोचे पर मजबूर हो गए हैं कि क्या पारस वहीं हैं जिसके बारे में उर्फी बात कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!