सौ साल लंबा जीवन पाना चाहते हैं आप, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताए ये उपाय

सिहोर। लंबी आयु के लिए अच्छी सेहत के साथ-साथ ईश्वर की कृपा भी जरुरी है। दीर्घायु का वरदान ईश्वर की भक्ति के बगैर प्राप्त करना मुश्किल है। सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने सौ वर्ष तक जीवन पाने का एक उपाय बताया है। तो आइए हम इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

 



नियमित जल चढ़ाना चाहिए

प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि दीर्घायु के लिए महादेव के मंदिर जाकर नियमित जल चढ़ाना चाहिए और दीर्घायु का वरदान मांगना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

महादेव से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हमारे शरीर को हमेशा ऐसा ही बनाकर रखें। जिससे कि हम 100 साल तक उन्हें यूं ही जल चढ़ाते रहें।

महादेव से प्रार्थना करें कि उनके मंदिर में आप 100 साल तक ऐसे ही भजन-कीर्तन करते रहें। उनका गुणगान करते रहें।

महादेव से अर्जी लगाएं

महादेव से अर्जी लगाएं कि इस शरीर को वह हमेशा निरोगी रखें। इसे कभी अस्पताल या दुर्घटनाओं का शिकार ना होने दें।

एक बार महादेव के दरबार में आपकी अर्जी स्वीकार हो गई तो निश्चित ही आपको दीर्घायु का वरदान प्राप्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

महादेव को यह चीजें चढ़ाएं

महादेव को जल, दूध, भांग, शहद, चंदन और बेलपत्र अति प्रिय हैं। महादेव से प्रार्थना के समय उन्हें यह चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।

error: Content is protected !!