इंजन में खराबी आने के बाद Air India की सैन फ्रांसिस्को उड़ान रूस में उतारी गई

मुंबई: दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की उड़ान मंगलवार को इंजन में खराबी आने के बाद रूस के मगादान की ओर मोड़ दी गई. टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी. विमानन कंपनी ने बताया कि विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य थे. विमान को सुरक्षित तरीके से मगादान हवाई अड्डे पर उतार लिया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

एअर इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी तभी विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे और उसे रूस के मगादान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है.”

कंपनी ने बताया कि विमान की जांच की जा रही है और हवाई अड्डे पर यात्रियों को सभी तरह की सहायता मुहैया कराई गई है. एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को यथाशीघ्र उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विकल्प दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

error: Content is protected !!