Akaltara News : अकलतरा विधानसभा के बुथ क्रमांक 162 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 70 पुण्यतिथि अकलतरा नगर के बूथ क्रमांक 162 में रोहित सारथी के निवास पर मनाया गया. सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

 



तत्पश्चात जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा ने डॉ. मुखर्जी जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया सन 1951 में डॉ मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू ने उनके द्वारा किए गए त्याग और बलिदान के बारे में बताया कि कैसे उन्होने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुई आंदोलन किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी. कल्याणी साहू ने बताया कि उनकी विद्वता अद्भुत थी. महज 33 साल की उम्र में ही वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

मनीष कुमार सिंगसार्वा ने कहा कि कश्मीर के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के लिऐ आवाज उठाया और सन 1953 में इसके लिऐ उन्होने आंदोलन किया और उन्हें जेल में डाल दिया, जहां उनकी सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई और तत्कालीन केन्द्र सरकार ने किसी भी प्रकार से जांच कराने के लिऐ इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

बलिदान दिवस पर संतोष भेड़पाल, पुरुषोत्तम नामदेव ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा देश के लिऐ दिए गए बलिदान के बारे में बताया. इस अवसर पर बुथ क्रमांक 162 अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक व अकलतरा नगर के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रोहित सारथी के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!