अर्जुन तेंदुलकर की खुली किस्मत, BCCI से आया बुलावा, एशिया कप स्क्वॉड में हो सकते है शामिल

नई दिल्ली :  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया में उथल-पुथल मची हुई है। फैंस सीनियर प्लेयर्स को रिटायरमेंट देकर घर बिठाने की डिमांड करने लगे हैं। तीनों फॉर्मेट के लिए अगल-अलग स्क्वॉड तैयार करने का सुझाव है। इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 20 ऑलराउंडर्स को शॉर्ट लिस्ट कर स्पेशल ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी बुलाया है। ट्रेनिंग कैम्प अगस्त में होगा, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

 



इन खिलाड़ियों को आया बुलावा

Arjun Tendulkar will join indian squad : सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे अर्जुन भले ही मुंबई के रहने वाले हो, लेकिन वह गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए उन्हें डेब्यू का मौका भी मिला। एलीट स्तर पर जल्द से जल्द एक्शन मोड में आने को तैयार बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों में चेतन सकारिया, अभिषेक शर्मा, मोहित रेडकर, मानव सुतार, हर्षित राणा, दिविज मेहरा, यारा पृथ्वीराज जैसे नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने बताया, ‘इस साल के आखिर में एमर्जिंग एशिया कप (अंडर 23) होना है और बीसीसीआई को युवाओं की तलाश है। हरफनमौलाओं का शिविर एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का सुझाव था ताकि हम हर प्रारूप में बहुमुखी प्रतिभा के धनी क्रिकेटर तलाश सकें।’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर हुआ चयन

Arjun Tendulkar will join indian squad : समझा जाता है कि शिव सुंदर दास की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है। सूत्र ने कहा, ‘शिविर में शामिल हर खिलाड़ी खालिस हरफनमौला नहीं है। कुछ गेंदबाजी हरफनमौला और कुछ बल्लेबाजी हरफनमौला हें। इसका मकसद उनकी प्रतिभा को निखारकर शीर्ष पर खेलने के लिए तैयार करना है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!