Champa Advocate Protest : चाम्पा के वकीलों ने SDM के खिलाफ़ मोर्चा खोला, हटाने की मांग, वकील अब ये करेंगे…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के एसडीएम आराध्या राहुल कुमार के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है. वकीलों ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार करने और मनमानी करने का आरोप लगाया है. साथ ही, नियमों को दरकिनार कर कार्य करने का आरोप लगाया है. वकीलों ने एसडीएम को चाम्पा से हटाने की मांग कलेक्टर से की है.

 



सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में वकीलों के द्वारा फिर से शिकायत की जाएगी और एसडीएम को हटाने की मांग की जाएगी. मामले में एसडीएम आराध्या राहुल कुमार ने वकीलों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और नियमों के तहत एसडीएम ऑफिस में कार्य होने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

चाम्पा के वकीलों का कहना है कि एसडीएम के द्वारा काफी वक्त से मनमानी की जा रही है. पहले भी एसडीएम के खिलाफ शिकायत हुई थी. वकीलों का कहना है कि एसडीएम के द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है, वहीं दफ्तर में बाहरी लोग सक्रिय रहते हैं. मामले के आदेश की जानकारी नहीं दी जाती और प्रकरणों के निपटारे में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!