छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : एक साथ इस हाल में मिली दो मासूम बच्चियों की लाश, गांव में पसरा मातम

धमतरी. जिले के ग्राम अछोटी में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई इस घटना से गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय आस्था निर्मलकर और 13 वर्षीय शिवानी साहू, नहाने के लिए गांव के तालाब में गई थी. इसी दौरान नहाते समय गहरे पानी में चली गई, जिसमें दोनों डूब गई.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों को बाहर निकाल कर तत्काल इलाज के लिए के लिए कुरूद अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!