Akaltara Arrest : शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी, अकलतरा से हुई गिरफ्तारी, कई ब्रांड की 94 लीटर शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाला आरोपी टिंकू, पुलिस के हत्थे चढ़ा है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कई ब्रांड की 94 लीटर शराब को जब्त किया है, जिसकी कीमत 52 हजार 3 सौ 70 रुपये बताई जा रही है. मामला अकलतरा के वार्ड 13 का है. आरोपी टिंकू ने घर में शराब का भंडारण कर रखा था और बिक्री कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने बडी कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

दरअसल, अकलतरा के वार्ड 13 निवासी टेंकू के द्वारा शराब का संग्रहण कर बिक्री कर रहा था. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कई ब्रांड की 94 लीटर शराब को जब्त किया. जब्त शराब की कीमत 52 हजार 370 रुपये है. पुलिस ने आरोपी टेंकू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!