Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कौन होगा इस बार सीएम पद का चेहरा? सीएम भूपेश बघेल का बड़ा खुलासा. पढ़िए..

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चेहरा कौन होगा इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चेहरे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। 2018 में जब राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे तो सीएम पद के लिए कई चेहरों का नाम सामने आया है। हालांकि अंतिम में हाईकमान ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नाम पर सहमति जताई थी।

 



 

 

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

एक निजी चैनल में दिए गए इंटरव्यू में सीएम के चेहरे के सवाल पर भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए हमेशा चेहरा मुख्यमंत्री ही होता है। विधानसभा के चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही लड़ा जाता है। लेकिन इसके बाद फिर भी मुख्यमंत्री की घोषणा हाई कमान करता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं।

 

 

 

कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता?

कांग्रेस का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? इस सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया हैं। हालांकि सीएम ने कहा कि मैं इस सवाल का जवाब जनता पर छोड़ता हूं। ये जनता को तय करना है कि कौन लोकप्रिय है और कौन नहीं है। भूपेश बघेल ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी हाईकमान तय करता है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

 

 

 

इसी साल होने हैं चुनाव
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाई थी। 2018 से पहले 15 सालों तक लगातार बीजेपी की सरकार थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!