Automatic गियरबॉक्स वाली 5.5 लाख की कार, माइलेज भी देती है कमाल, जमकर बिक रही

Automatic Car with Best Mileage: भारत में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली कारों की डिमांड बढ़ रही है. इन कारों का सबसे बड़ा फायदा है कि इन्हें चलाने में आपको काफी सुविधा रहती है. आपको बार-बार गियर नहीं बदलने होते, जिसके चलते ट्रैफिक में इन्हें ड्राइव करना काफी आरामदायक रहता है. बड़ी संख्या में ग्राहकों को लगता है कि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली कार महंगी भी होगी और इसमें माइलेज भी कम मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी किफायती ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली कार के बारे में बताने वाले हैं, जो माइलेज भी जबरदस्त देती है.

 



 

 

 

मारुति सुजुकी वैगनआर भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. नए अवतार में Wagon R काफी रिफाइंड और पावरफुल भी है. इसकी कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 7.43 लाख रुपये तक जाती है. इसे कुल चार वेरिएंट – LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में बेचा जाता है. LXi और VXi ट्रिम्स में सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है. कार में 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

इंजन और माइलेज
मारुति ने इसमें दो इंजन ऑप्शन रखे हैं: पहला 1-लीटर इंजन है, जो 67PS और 89Nm जेनरेट करता है. दूसरा इंजन 1.2-लीटर का है, यह 90PS की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इन इंजनों को या तो 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा जाता है. CNG किट 1-लीटर यूनिट के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

कंपनी के मुताबिक वैगनआर का माइलेज
1-लीटर पेट्रोल एमटी: 23.56 किमी/लीटर
1-लीटर पेट्रोल AMT: 24.43 किमी/लीटर
1.2-लीटर पेट्रोल एमटी: 24.35 किमी/लीटर
1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी: 25.19 किमी/लीटर
1-लीटर पेट्रोल-CNG: 34.05km/kg

 

 

 

फीचर्स: वैगनआर की फीचर्स लिस्ट में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, चार-स्पीकर संगीत प्रणाली, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!