CHHATTISGARH: तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत. 

कोरबा: कोरबा जिला में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण का काम कर रही ठेका कंपनी के हाईवा ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाईश के बाद भी ग्रामीण  सड़क पर ही धरना पर बैठे रहे। घटना उरगा थाना क्षेत्र का है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : ट्रैक्टर के इंजन में बैठे करीब 20 युवक और नाबालिग लड़के, वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई का इंतजार, रील के चक्कर में आफत में जान...

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक पाली से चैतमा तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा हैं। दिलीप बिल्डकाॅन ठेका कंपनी द्वारा पाली से चैतमा तक सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त ठेका कंपनी का मिक्सर हाईवा ट्रक पाली से चैतमा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे 4 युवकों को हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update News : खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर के पास दोनों ओर लगाया गया स्टॉपर, लेकिन अब भी रात के वक्त हादसे होने का खतरा बरकरार, सड़क पर जले ट्रेलरों को हटाने के बजाय स्टॉपर लगाकर प्रशासन ने निभाई औपचारिकता

 

 

 

 

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना में मृत चारों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी के बाद मृतक युवको के परिजन और नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही चक्काजाम कर धरना पर बैठ गये।

error: Content is protected !!