Governor of the Year: शक्तिकांत दास को मिला ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, लंदन में हासिल किया सम्मान

Governor of the Year: भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. लंदन में सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023 में उन्हें ये सम्मान दिया गया है.

 



 

 

आरबीआई गवर्नर क्यों चुने गए इस अवॉर्ड के लिए

सेंट्रल बैंकिंग एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिसर्च जरनल है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को इस अवॉर्ड के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि कोविड महामारी के दौरान और आर्थिक उठापठक के दौरान पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच भारत के बैंकिंग सिस्टम को उन्होंने बखूबी संभाला. वहीं महंगाई को मैनेज करने में भी उन्होंने दक्षतापूर्वक सफलता हासिल की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

शक्तिकांत दास ने पेमेंट इनोवेशन सिस्टम को लीड किया

सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स के आयोजकों का कहना है कि भारत में चुनौतीपूर्ण रिफॉर्म्स के साथ ही आरबीआई गवर्नर ने दुनिया में अग्रणी पेमेंट इनोवेशन सिस्टम को भी लीड किया. इसके अलावा भारत को कठिन समय में आगे लाकर उसके आर्थिक सिस्टम को भी संभाला. आयोजकों के मुताबिक आरबीआई गवर्नर ने कठिन रिफॉर्म्स को मजबूती से आगे बढ़ाया, इसके साथ ही उन्होंने देश के आर्थिक सिस्टम को भी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई और देश को मुश्किल स्थितियों में से बाहर निकाला.

 

 

 

मार्च 2023 में शक्तिकांत दास के नाम की हुई थी सिफारिश

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

पब्लिकेशन की ओर से मार्च 2023 में शक्तिकांत दास के नाम की इस अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई थी. रूस-यूक्रेन युद्ध, ग्लोबल चुनौतियां, कच्चे तेल की कमी जैसी आर्थिक स्थितियों के बीत भारत के बैंकिंग सिस्टम को सुदृढ़ बनाए रखने के उनके कार्य के लिए इस अवॉर्ड के लिए वो पहली पसंद बनकर उभरे. उनके नेतृत्व में ग्लोबल राजनीतिक दबावों के बीच भी महंगाई को काबू करने के प्रयासों में तेजी लाई गई जिसके सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिले. देश के केंद्रीय बैंक के तौर पर अपनी भूमिका को आरबीआई ने बखूबी निभाया और इसका श्रेय काफी हद तक आरबीआई गवर्नर को जाता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!