Janjgir BJP Meeting : जांजगीर में भाजपा के संयुक्त मोर्चे की हुई बैठक, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह रहे मौजूद, इन मुद्दों पर हुई चर्चा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भाजपा कार्यालय में जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल मौजूद थे.

 



विधानसभा स्तरीय इस बैठक में भाजपा के 7 मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के द्वारा शुरू किया गया महा जनसम्पर्क अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई.

इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नन्दिनी राजवाड़े, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार और पुरुषोत्तम शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेन्द्र कौशिक मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!