Janjgir News : भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक हुई, प्रदेश महामंत्री, सांसद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक हुई. यहां भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद कमलेश जांगड़े और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मौजूद थे. बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान की दिशा में अब तक किए प्रयास और बनाए सदस्यों को चर्चा की गई.

 



भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यकर्ता, बूथों पर जाकर सदस्य बना रहे हैं. प्रदेश के 24 हजार बूथ हैं, जहां 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष सदस्य बनाए जाएंगे. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि मोर बूथ-मोर अभियान के तहत भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है. बैठक में 25 सितम्बर के लिए कार्ययोजना बनाई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

इस मौके पर इंजी. रवि पांडेय, जिला महामंत्री यशवंत साहू, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेंद्र कौशिक समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!