JanjgirChampa Accident : तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, गंभीर रूप से घायल युवक गया कोमा में, CCTV में कैद हुई घटना, अज्ञात कार चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटराबोड गांव में तेज रफ्तार कार ने 24 वर्षीय युवक सूरज कुमार लहरे को कुचल दिया. इससे घायल युवक इलाज के दौरान कोमा में चला गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है. यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिर्री गांव के भरत लाल लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा बेटा सूरज कुमार लहरे, अपने ससुराल कुटराबोड़ गांव था. कुटराबोड गांव के मुख्यमार्ग में वह टहलने निकला था, तभी अज्ञात तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. जहां से गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने बताया है कि घायल युवक सूरज कुमार लहरे, कोमा में चला गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!