JanjgirChampa Accident Death : ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 11वीं के छात्र की मौत, अकलतरा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मुख्यमार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई है, वहीं बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई को मामूली चोट आई है. घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, तुस्मा गांव के 11 वीं के छात्र विनय चौहान, अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से दीपका जा रहे थे. वे अकलतरा के मुख्यमार्ग में पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

हादसे में 11वीं के छात्र विनय चौहान को गम्भीर चोट आई. ऑटो से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई. बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई को मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!