JanjgirChampa Arrest : फाइनेंस कम्पनी के रिकव्हरी एजेंटों की मारपीट से दिव्यांग युवक की मौत होने का मामला, पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के जगमहन्त गांव में फाइनेंस कम्पनी के रिकव्हरी एजेंटों की मारपीट से दिव्यांग युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी एजेंट एकांश सिंह को गिरफ्तार किया है. मामले में उसे जेल भेजा गया है, वहीं घटना में सम्मिलित आरोपी एजेंट निखिल यादव फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 304, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, जगमहन्त गांव के दिव्यांग युवक जनकदास महन्त ने 2018 में बाइक फाइनेंस कराया था. उसकी 2 क़िस्त बाकी थी, जिस पर 11 हजार पेनाल्टी लगाकर फाइनेंस कंपनी को 20 हजार लेना था. इसके बाद फाइनेंस कंपनी के 2 रिकव्हरी एजेंट, जगमहन्त गांव के दिव्यांग युवक जनकदास महन्त के घर पहुंचे और उससे दोनों ने मारपीट की. परिजन ने छुड़ाने की कोशिश की. दोनों युवकों के धक्का देने से दिव्यांग युवक जनकदास महन्त जमीन पर गिर गया और उसे चोट आई.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

यहां से युवक रुपये लेने जाने की बात कहकर निकला तो दोनों एजेंट भी पीछे से गए. इसी दौरान जनकदास महन्त गिर गया और घायल हो गया. घायल युवक जनकदास को उसके परिजन घर ले गए. दूसरे दिन उसकी तबियत बिगड़ गई. परिजन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल जांजगीर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी एजेंट एकांश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं एक आरोपी निखिल यादव फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!