JanjgirChampa Arrest : खरौद से 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद से पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 52 वर्षीय आरोपी शिवराम को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली खरौद में शिवराम महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 52 वर्षीय आरोपी शिवराम के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने खरौद से 52 वर्षीय आरोपी शिवराम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : धार्मिक नगरी खरौद में शराब की अवैध बिक्री को लेकर महिलाओं ने किया शिवरीनारायण थाना का घेराव, 16 फरवरी को महिला कमांडो पर हुआ हमला

error: Content is protected !!