JanjgirChampa Complain : बाइक नहीं लाने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला, दहेज के लिए पीड़िता को घर से निकाला, पीड़िता ने SP को सौंपा ज्ञापन, न्याय की लगाई गुहार

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की रहने वाली नवविवाहिता को बाइक नहीं लाने पर ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं और उसे घर से बाहर निकाल दिए हैं. मामले में नवविवाहिता ने शिवरीनारायण थाना में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को ज्ञापन सौंपा है और न्याय की गुहार लगाई है.

 



नवविवाहिता प्रीति थवाईत ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया है कि जेवरा गांव के रहने वाले गोपी थवाईत से उसकी शादी 19 अप्रेल को हुई थी. इसके बाद से उसे बाइक नहीं लाने पर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है. साथ ही, पति, सास, ससुर, ननंद, देवर मिलकर उससे मारपीट भी करते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

यह भी आरोप है कि नवविवाहिता के परिजन से रकम की मांग कर उसे घर से निकाल दिए हैं. इसकी शिकायत नवविवाहिता ने शिवरीनारायण थाना में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब एसपी को ज्ञापन सौंपा है और न्याय की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!