JanjgirChampa Big News : ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत, कुछ लोग बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम, मौके पर SDM, तहसीलदार और पुलिस बल मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. ठाकुरदिया गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से मौत के बाद नवागढ़ के राछाभाठा में आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर जांजगीर एसडीएम, नवागढ़ तहसीलदार और टीआई के साथ पुलिस बल मौजूद है. मुआवजे की मांग को लेकर लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. अधिकारियों के द्वारा समझाइश दी जा रही है.दरअसल, ठाकुरदिया गांव का दिलीप भारद्वाज, परिवार के साथ कमाने-खाने गया था. चाम्पा स्टेशन से उतरकर अपने गांव ठाकुरदिया ऑटो से परिवार के साथ जा रहा था. वे लोग ठाकुरदिया पहुंचे थे, तभी ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

हादसे में दिलीप भारद्वाज को गम्भीर चोट आई और उसे नवागढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हादसे में ऑटो में सवार 5-6 लोगों को भी मामूली चोट आई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. मौके पर अधिकारी और पुलिस बल मौजूद हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

है चक्जाजाम, ठाकुरदिया गांव की घटना, मौके पर तनाव

error: Content is protected !!