JanjgirChampa Big News : विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त का बड़ा बयान, ‘छ्ग के लोगों को भड़काने आ रहे भाजपा के केंद्रीय नेता’, टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में आयोजित कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त शामिल हुए. इस मौके पर विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने बड़ा बयान दिया है. भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्रियों के छ्ग आगमन को लेकर डॉ. महन्त ने कहा है कि वे दिल्ली से बहकाने और भड़काने आ रहे हैं. हालांकि, छ्ग के लोग ना बहकेंगे और ना भड़केंगे’.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा के सवाल उठाने पर डॉ. महन्त ने कहा है कि भाजपा का काम ही है सवाल उठाना’, ‘हमें उनके सवालों के चक्कर में नहीं पड़ना है. भाजपा, पहले CM नहीं बनने पर सवाल उठाती थी, अब उप मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!