JanjgirChampa News : अकलतरी के 9 वर्षीय बालक के बोन मेरु ट्रांसप्लांट के लिए इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से CM भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम अकलतरी के 9 वर्षीय बालक आर्यन कुमार यादव के बोन मेरू ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 18 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। आर्यन का बड़ा भाई डोनर होगा, अब बालक आर्यन की सर्जरी जल्द ही बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर हास्पिटल मे होगा और वह भी अन्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सकेगा। आर्यन के पिता सुन्दर यादव गांव के चरवाहा है, अत्यंत ही गरीब परिवार का है। इस प्रकरण मे अकलतरी गांव के सरपंच अश्वनी कश्यप और ग्राम वासियों ने सुन्दर की शुरूवाती चेकअप मे बहुत मदद की। अब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 18 लाख रूपये की स्वीकृति होने के बाद सुन्दर यादव ने राहत की सांस ली और आज अपने पुत्रों के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय का आभार व्यक्त करने उनके जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे। इंजी पाण्डेय ने बालको मेडिकल सेंटर के डाक्टर से दूरभाष से चर्चा की, आगामी 4 जुलाई से आर्यन का इलाज शुरू हो जाएगा। इंजी पाण्डेय ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता और बालक के भाग्य से ये कार्य हुआ है। आगे भी छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद गरीबों की मदद करती रहेगी।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

इंजीनियर पाण्डेय ने बालक आर्यन यादव को गोद मे लेकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि इसके पूर्व इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम पाली के मोहम्मद जाहिद के लिए 16.10 लाख की स्वीकृति हुई थी और नागपुर के न्यू ईरा हास्पिटल मे उनका ईलाज चल रहा है जल्द ही वह स्वास्थ्य लाभ करके घर वापस आयेगा।

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!