JanjgirChampa Update News : साढ़े 4 घण्टे बाद खत्म हुआ चक्काजाम, ट्रैक्टर मालिक ने 50 हजार और प्रशासन ने 25 हजार दिया मुआवजा, जांजगीर SDM ने ये भी दिया आश्वासन… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के राछाभाठा में साढ़े 4 घण्टे चक्काजाम किया गया. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. जांजगीर एसडीएम के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. पीड़ित परिवार को 75 हजार की आर्थिक मदद दी गई है और मृतक की पत्नी को हॉस्टल में नौकरी के साथ ही बच्चों को आत्मानन्द विद्यालय में एडमिशन दिलाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.दरअसल, ठाकुरदिया गांव का दिलीप भारद्वाज, परिवार के साथ कमाने-खाने गया था. चाम्पा स्टेशन से उतरकर अपने गांव ठाकुरदिया ऑटो से परिवार के साथ जा रहा था. वे लोग ठाकुरदिया पहुंचे थे, तभी ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में दिलीप भारद्वाज को गम्भीर चोट आई और उसे नवागढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हादसे में ऑटो में सवार परिवार के 5-6 लोगों को भी मामूली चोट आई है.हादसे के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया और मुआवजे की मांग की गई. सूचना के बाद मौके पर जांजगीर, नवागढ़ तहसीलदार और टीआई समेत पुलिस बल तैनात था. चक्काजाम के साढ़े 4 घण्टे बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों का जाम लगा रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!