Malkharoda News : अधिवक्ता एवं प्रवक्ता की मांग पर कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष के सौजन्य से खाद विक्रेता संघ ने मालखरौदा तहसील कार्यालय में लगाया वाटर कूलर

सक्ती. मालखरौदा तहसील कार्यालय में अधिवक्ता एवं कांग्रेस प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू की मांग पर कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष रश्मि गबेल के सौजन्य से रसायनिक खाद विक्रेता संघ फगुरम ने वाटर कूलर लगाया है.

 



तहसील कार्यालय मालखरौदा में भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता नोटरी एवं कांग्रेस प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू की मांग पर आमनदुला कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष रश्मि गबेल के सौजन्य से खाद विक्रेता संघ फगुरम द्वारा वाटर कूलर लगाया गया. इससे भीषण गर्मी में तहसील कार्यालय में आने-जाने वाले आमजन सहित विभाग के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को ठंडा पानी मिल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

वाटर कूलर का उद्घाटन अधिवक्ता संघ मालखरौदा के अध्यक्ष राकेश यादव के द्वारा पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोड़कर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!