Malkharoda RoadBlock : अधिकारियों के आश्वासन पर 6 घण्टे बाद बसपा और भाजपा का आंदोलन हुआ समाप्त, इस वजह से सड़क पर उतरे थे जनप्रतिनिधि, ये मिला आश्वासन, पढ़िए… जैजैपुर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा…

सक्ती. मालखरौदा के मिशन चौक के पास बसपा और भाजपा के द्वारा सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजे को लेकर किया गया आंदोलन 6 घण्टे बाद समाप्त हुआ. सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने की वजह से 6 घण्टे मार्ग बंद रहा. अफसरों ने 5 जुलाई तक समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया है. इस दिन कलेक्टर की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता होगी.

 



आंदोलन के दौरान जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा समेत अन्य नेता मौजूद थे. आंदोलन के दौरान अपर कलेक्टर, मालखरौदा एसडीएम, तहसीलदार और सक्ती एसडीओपी समेत पुलिस बल मौजूद था. आंदोलन की खास बात यह रही कि एक ही मुद्दे पर एक ही जगह बसपा और भाजपा आंदोलन हुआ. हालांकि, एक बाद बसपा और भाजपा नेताओं के बीच नोंकझोंक-बहस भी हुई.

इधर, बसपा को अधिकारी ने किसानों की मुआवजे को लेकर लिखित में आश्वासन दिया है, वहीं भाजपा ने किसानों की मुआवजे को लेकर, सड़क निर्माण में अनियमितता, गुणवत्ता, सड़क के एलाटमेंट एवं तीन दिवस के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य चालू करने के साथ ही एडीबी के द्वारा जैजैपुर से मिशन चौक मालखरौदा एवं छोटे सीपत से नगझर होते हुए गोबराभांठा तक की सड़क, सक्ती से भाटा होते हुए टुंडरी तक सड़क निर्माण में देरी, अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, चंद्रपुर से डभरा-खरसिया मार्ग का निर्माण कार्य अधूरी एवं निर्माण में भ्रष्टाचार, गुणवत्तविहीन निर्माण, नाली निर्माण, एडीबी एवं पीडब्ल्यूडी की गाइड लाइन एवं स्टीमेट के अनुसार काम नहीं होने और सभी अनियमितता ले लिए उच्चस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सहित कई मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम मालखरौदा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

जैजैपुर बसपा विधायक केशव चंद्रा ने बताया कि अधिकारियों ने 5 जुलाई तक समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. 5 जुलाई को कलेक्टर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि और किसानों की बैठक होगी, जिसमें समीक्षा की जाएगी कि कितने किसानों को मुआवजा मिला और कितने को नहीं. 5 जुलाई तक प्रशासन कोई काम नहीं करता या कोई गतिविधि नहीं दिखती तो पुनः किसान लोग कोई निर्णय लेंगे. मांग पूरी नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि सड़क निर्माण में किसानों को मुआवजा नहीं मिला है. इस संबंध में मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम आंदोलन किया गया. भारत सरकार के द्वारा जैजैपुर से गोबराभांठा के लिए 110 करोड़ और 85-86 करोड़ टुंडरी से सक्ती के लिए स्वीकृत कराई गई है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार, मद परिवर्तन करने वाली सरकार है. 15वें वित्त की राशि को गोठान में लगा देती है. जनता की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन पर बैठी थी और मांग पूरा नहीं होने पर आगे और भी आंदोलन किया जाएगा. आने वाले 5 जुलाई को त्रिपक्षीवार्ता कलेक्टर के समक्ष होगी, इसमें निस्कर्ष निकालने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है.

इस मौके पर बसपा के आंदोलन में जिलाध्यक्ष जीआर बंजारे, जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष अरुण महिलांगे, चंद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष फेकू बर्मन,पवित खुराना, भुनेश्वर बर्मन, जीतू मनहर, नवीन दिव्य, जमुलाल, सूरज महिलांगे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे, वहीं
भाजपा के आंदोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला महामंत्री गगन जयपुरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, चन्द्रपुर की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूपा सिंहदेव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कीर्तन चंद्रा, जिला महामंत्री कवि वर्मा, भाजयुमो में जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र नायक, विक्रम प्रताप सिंह, प्रकाश साहू, राजा यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!