Maruti Suzuki Ertiga: मारुति की इस 7-सीटर कार को खूब पसंद कर रहे हैं लोग, 4 लाख से ज्यादा है पेंडिंग बुकिंग

Maruti Pending Orders: मारुति सुज़ुकी देश में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करती है. कंपनी हर महीने लाखों कारों की सेल करती है. इस समय कंपनी के कुछ कारों की बहुत अधिक डिमांड है, जिस कारण ग्राहकों को इनकी डिलीवरी के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है. इस समय कंपनी के पास 4 लाख से ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर है. फिलहाल कंपनी के पास उसकी अर्टिगा एमपीवी के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग ऑर्डर पेंडिंग है. चलिए जानते हैं क्या है इस कार की खासियत, जिस कारण लोग इसे इतना अधिक पसंद करते हैं.

 



 

 

 

पॉवरट्रेन

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों में से एक अर्टिगा एमपीवी में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला 1.5-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 103 पीएस पावर और 136.8 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिलता है. इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

कैसा है माइलेज

मारुति सुजुकी अर्टिगा के पेट्रोल मैनुअल में 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर, पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट में 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट में 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है.

 

 

 

इतना पेंडिंग है बुकिंग

मारुति सुजुकी के पास फिलहाल एर्टिगा एमपीवी के लिए लगभग 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा का पेंडिंग ऑर्डर है, जबकि पिछले साल लॉन्च हुई नई मारूति ब्रेज़ा के लिए भी कंपनी के पास करीब 60 हजार ऑर्डर पेंडिंग है. जबकि कंपनी इसी महीने अपनी 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी को लॉन्च करने वाली है. कंपनी के पास इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी और फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए 30,000 से ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला किआ की कैरेंस एमपीवी से होगा. जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और डीटीसी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!