Sapna Choudhary Top 5 Song: इन गानों ने बना दिया सपना को हर दिल की रानी

Sapna Choudhary Superhit Songs: सपना आज सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि हर उस शहर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं जहां उनके गाने बड़े ही चाव से सुने जाते हैं लेकिन उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन बनाया कुछ चुनिंदा गानों ने जिन पर जनता ऐसी झूमी की रोके ना रूकी. इस लिस्ट में कई गाने शामिल हैं जिन्हें आज भी खूब याद रखा जाता है, गुनगुनाया जाता है औ जनता इन्हें सुनते ही सब कुछ छोड़-छाड़ कर डीजे फ्लोर पर आ जाती है.



सपना चौधरी के टॉप गाने (Sapna Choudhary Top Songs)

तेरी आंख्या का यो काजल

य़ूं तो सपना ने स्टेज पर ना जाने कितनी ही बार परफॉर्म किया है लेकिन कई साल पहले जब सपना स्टेज पर तेरी आंख्या का यो काजल पर नाचीं तो किसे पता था कि ये गाना इतिहास बना भी देगा और खुद भी बन जाएगा. सही मायने में सपना को स्टार इसी गाने ने बनाया तभी तो आज भी ये गाना लोगों का सबसे ज्यादा फेवरेट है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान, 15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

गजबन (Gajban)
सपना चौधरी के इस गाने ने भी जमकर धूम मचाई. वैसे इसे भी सपना ने सबसे पहले स्टेज पर ही परफॉर्म किया था और यही से ये खूब फेमस हुआ. जब ये काफी पॉपुलर हो गया तो इसे वीडियो का रूप दिया गया. ये गाना सुनकर आप भी नाचने को मजबूर ना हो जाएं तो कहना.

तू चीज लाजवाब
सपना के बेहतरीन और सुपरहिट गानो में से एक है तू चीज लाजवाब. जिसे सालों बाद भी खूब गाना जाता है, खूब बजाया जाता है और इसे सुनते ही सपना के गानों की डिमांड डीजे पर और बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

पानी छलकै

कुछ समय पहले ही रिलीज इस गाने ने क्या धमाका किया वो तो सभी ने देखा. इस गाने ने लोगों को खूब थिरकने पर मजबूर किया. जैसे ही यूट्यूब पर ये गाना रिलीज हुआ तो ये छा गया और अब इसकी खुमारी लोगों के दिलों दिमाग से उतरी नहीं है.

हलवा शरीर
इन दिनों सपना चौधरी का गाना हलवा शरीर जमकर लोकप्रिय हो रहा है. लोगों की जुबां पर उनका यही गाना इस वक्त छाया हुआ है. जो दिखे सपना के हलवा शरीर पर ही थिरकता दिख रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

error: Content is protected !!