Highest calcium foods : दूध-दही नहीं लेते हैं आप तो कैल्शियम से भरपूर ये चीजें कर दें खाना शुरू, कभी नहीं होगी Calcium की कमी

Calcium Rich Food: शरीर को बनाए रखने के लिए कैल्शियम (calcium)की खुराक बहुत जरूरी कही जाती है. कैल्शियम का मुख्य काम हड्डियों की मजबूती है और अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो शरीर का बोझ सहन करने वाली हड्डियों (calcium for bone density)को कमजोर होने से कोई नहीं रोक सकता. कैल्शियम डाइट (Calcium Diet) की बात करें तो दूध, दही, मक्खन जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में ये भरपूर पाया जाता है. लेकिन कुछ लोग दूध दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट नहीं पसंद करते, या ऐसे लोग भी हैं जिनको डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products) से एलर्जी है. ऐसे लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है जैसे रिकेट्स, ऑस्टियोपोरोसिस. लेकिन आपको बता दें कि जो लोग दूध दही नहीं खाते,उन्हें इस बारे में खास चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि दूध दही के अलावा भी कई अन्य पदार्थों में भरपूर कैल्शियम (calcium rich foods)पाया जाता है. चलिए आज जानते हैं कैल्शियम रिच फ़ूड के बारे में जिन्हें डाइट में एड करके आप अपने शरीर को भरपूर कैल्शियम दे पाएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एक्सपर्ट बता रहे हैं कैल्शियम रिच 10 फ़ूड की लिस्ट

सूखे अंजीर और बादाम देंगे भरपूर कैल्शियम

सूखे अंजीर खाने में हल्के मीठे होते हैं लेकिन ये कैल्शियम का बहुत बड़ा सोर्स हैं. इसमें कैल्शियम के साथ साथ ढेर सारा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलेंगे. बादाम कैल्शियम से भरपूर बेस्ट ड्राई फ्रूट है.रोज बादाम खाकर भी आप कैल्शियम का डेली इनटेक पूरा कर सकते हैं. आप चाहें तो बादाम का दूध पी सकते हैं क्योंकि इसमें भरपूर कैल्शियम होता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

डेयरी प्रोडक्ट्स की बजाय चुनिए सोया दूध और टोफू

अगर आपको पनीर पसंद नहीं है तो आप टोफू चूज कर सकते हैं. ये सोयाबीन से बना पनीर है जो कैल्शियम से भरपूर होता है. दिन में आधा कप टोफू खाकर भी आप बॉडी को भरपूर कैल्शियम दे सकते हैं क्योंकि आधा कप टोफू में करीब 500 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. अगर आपको दूध पीने से एलर्जी है तो आप ऑप्शन के रूप में सोया दूध पी सकते हैं. इससे आपकी बॉडी को जरूरी कैल्शियम के साथ साथ अन्य न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!