Pamgarh Accident : पामगढ़ के में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, बाइक सवार युवक बिलासपुर रेफर, पुलिसकर्मी की बताई जा रही घटनाकारित कार

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास तेज रफ्तार पुलिसकर्मी की कार ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक देव बंजारे को ठोकर मार दी. बाइक के गिरने से युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं कार में सवार 3 लोगों को भी मामूली चोट आई है. बाइक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास चेउडीह के रहने वाले 19 वर्षीय युवक देव बंजारे को सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी दी. इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया. वहां से गंभीर स्थिति होने पर घायल बाइक सवार युवक को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!