Pamgarh Accident : तेज रफ्तार कार के कुचले से गंभीर रूप से घायल युवक गया कोमा में, 10वें दिन इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, अभी तक नहीं हुई कार चालक की पहचान, CCTV में कैद हुई थी घटना

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव अपने ससुराल आए 24 वर्षीय युवक सूरज कुमार लहरे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था. इससे युवक को गंभीर चोट आने से कोमा में चला गया था, जिसका आज बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है.

 



अज्ञात कार चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज है. यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हुई थी, लेकिन पामगढ़ पुलिस अभी तक कार चालक की पहचान नहीं कर पाई है. घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

दरअसल, 17 जून को सिर्री निवासी 24 वर्षीय युवक सूरज कुमार लहरे, अपने परिवार के साथ कुटराबोड़ आया हुआ था. गांव के मुख्यार्ग में टहलने निकलता था, तभी अज्ञात तज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

वहां से बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां युवक सूरज का इलाज चल रहा था. इस बीच डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक सूरज कुमार लहरे, कोमा में चला गया है, जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!