Sakti Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जब्त, फगुरम चौकी पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को जब्त किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर को मुखबिर से सूचना मिली कि तौलीपाली गांव निवासी कोमल धिरहे, स्कूटी वाहन से तौलीपाली से भांटा गांव की ओर महुआ शराब की बिक्री हेतु रवाना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इसके बाद पुलिस ने भांटा गांव के पेट्रोल पंप के पास 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक कोमल धिरहे को पकड़ा है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!