Sakti Big News : किराना व्यापारी से 20 लाख रूपये की लूट का मामला, अपराध रोकने में पुलिस नाकाम है, केवल अवैध वसूली ही पुलिस का काम, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा का बड़ा बयान

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के आडिल पुल के आगे मोहंदीकला के पास किराना व्यापारी से 20 लाख रूपये की लूट के मामले में बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपराध रोकने में पुलिस को नाकाम बताया है और केवल अवैध वसूली ही पुलिस का काम रह गया है.



आपको बता दें कि किराना व्यापारी भरत अटवानी और उसका वर्कर राजेश यादव, मालखरौदा की तरफ से पैसे वसूली करके सक्ती जा रहे थे, तभी आडिल पुल के आगे मोहंदीकला के पास तीन बदमाशों ने धक्का देकर किराना व्यापारी और वर्कर को गिराया और 20 लाख रूपये से भरा थैला लेकर भाग गए. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात से सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगाल रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

इधर, मामले में एसपी एमआर आहिरे ने टीम गठित की है और मामले की जांच कर रही है, वहीं मामले में बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने पुलिस को अपराध रोकने में नाकाम बताया है. पुलिस का काम केवल अवैध वसूली करना रह गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!